अवध महोत्सव 2025 के मुख्य अतिथि कुंवर आजम खान ने दीप प्रज्वलित करके किया शुभारम्भ
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट पिछले 20 साल से ज्यादा समय से पर्यावरण से लेकर सामाजिक एव समाज को नई दिशा देने में हमेशा प्रयासरत रहा है। भारत महोत्सव अवध महोत्सव एवं यूपी महोत्सव तथा अन्य महोत्सव के माध्यम से सरकार के साथ मिलकर समाज में अच्छा कार्य करने का प्रयास किया जाता है।
अवध महोत्सव 2025 के मुख्य अतिथि कुंवर आजम खान ने अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह को कुर्सी रोड जैसे क्षेत्र में महोत्सव लगाने के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि वह उनके प्रयास में सदैव हर संभव मदद करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पार्षद राजकुमारी मौर्य ने कहा कि मेरे क्षेत्र में इस तरह का प्रथम और बहुत ही सराहनीय महोत्सव आयोजन समिति द्वारा लगाया गया है,
मैं इसका स्वागत करती हूं तथा ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष लगे इसके लिए अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को हृदय से धन्यवाद देती हूं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा लंदन ब्रिज ,बुर्ज खलीफा, फिश एक्वेरियम, फिश टनल की बहुत प्रशंसा की गई और अवध महोत्सव 2025 में जो साफ सफाई का ध्यान रखा गया है उसके लिए आयोजन मंडल को बधाई दिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय तिवारी ,राकेश पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष, सर्वेश सिंह वार्ड अध्यक्ष, झूले के प्रोपराइटर इमरान खान ,सरताज, अबरार, राम तीर्थ उपस्थित रहे। रामविलास यादव ने सभी आगंतुकों को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
