मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने किया विकास खण्ड तुलसीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण

The Chief Medical Officer of Balrampur conducted a surprise inspection of the Ayushman Arogya Kendras in Tulsipur development block.
 
The Chief Medical Officer of Balrampur conducted a surprise inspection of the Ayushman Arogya Kendras in Tulsipur development block.

बलरामपुर। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा विकास खण्ड तुलसीपुर के अंतर्गत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ीला, शिवा नगर एवं रमवापुर का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ीला एवं शिवा नगर बंद पाए गए, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

op=]p

वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रमवापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंशु कुमारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाई गईं। उनके द्वारा मरीजों का  उपचार किया जा रहा था। डॉ. रस्तोगी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराना है। इसलिए सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित होकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करें।

Tags