चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा शौर्य पदक से सम्मानित, सिविल डिफेंस ने किया अभिनंदन
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को शौर्य पदक प्रदान करने की घोषणा के बाद निरालानगर गेस्ट हाउस में चौक डिविजन के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला ने श्री मिश्रा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह में सिविल डिफेंस से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और वार्डनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जेएसओ सुमित मौर्या, डिप्टी चीफ़ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ़ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, एडीसी मुकेश कुमार, नवनियुक्त सहादतगंज डिविजनल वार्डेन हरीश चन्द्र, तथा नवनियुक्त राजाजीपुरम डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, स्टाफ ऑफिसर संदीप अग्रवाल, पोस्ट वार्डेन मनोज तिवारी, जगदीश कुमार यादव, रितेश पटेल, शहीद अख़्तर, पुनीत अग्रवाल, अखिल सोधी, बलकृष्ण सक्सेना, धीरज व्यास, हरीश चन्द्र यादव, नरेन्द्र गुप्ता, सैय्यद फखरुल इमाम, गुलज़ारी लाल यादव, अवनीश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में वार्डेन मौजूद रहे। इस सम्मान समारोह ने सिविल डिफेंस संगठन की प्रतिबद्धता और समाजसेवा की भावना को और अधिक सशक्त किया।
