नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा गैलेंटरी अवार्ड के लिए घोषित

Chief Warden of Civil Defence Amarnath Mishra declared for Gallantry Award
 
Chief Warden of Civil Defence Amarnath Mishra declared for Gallantry Award
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय  लखनऊ। नागरिक सुरक्षा लखनऊ में स्वयं सेवक के रूप में विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को पूर्व में शासन का प्रशस्ति पत्र डीजी डिस्क, राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक और विभिन्न अधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।   कई मौकों पर अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए भी अमरनाथ मिश्रा ने क़ानून व्यवस्था की स्थिति को संभाला है

एवं कई जगह आग से बचाव में आगे रहकर उसको बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं और सिविल डिफेंस के ब्लैक आउट अभ्यास में हमेशा आपने जलती हुई झोपड़ी एवं live fire में फ़ायर सूट पहनकर बचाव का तरीक़ा प्रदर्शित किया। शहर के विभिन्न भागों में शांति व्यवस्था क़ायम रखने में आपने अहम भूमिका निभाने वाले चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को गैलेंटरी अवार्ड घोषित होने से भी नगर के समस्त वार्डेन एवं नागरिक सुरक्षा के अधिकारी प्रसन्नचित्त है और गौरान्वित महसूस करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Tags