‘अर्थ एक्सप्रेशंस’ में बच्चों ने रंगों और प्रतिभा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

At ‘Earth Expressions,’ children conveyed a message of environmental conservation through colors and talent.
 
‘अर्थ एक्सप्रेशंस’ में बच्चों ने रंगों और प्रतिभा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में आयोजित दो दिवसीय “अर्थ एक्सप्रेशंस: ग्रीन कार्निवल” कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश रचनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया। अर्थ डे के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ड्रॉइंग प्रतियोगिता और टैलेंट शो मुख्य आकर्षण रहे, जहां प्रतिभागियों ने रंगों, कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से पृथ्वी बचाने का संकल्प दोहराया।

ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने हरियाली, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों को अपनी कल्पनाशीलता से जीवंत किया। वहीं टैलेंट शो में नृत्य, गायन और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा कार्यक्रम प्रकृति-थीम पर आधारित रहा, जिसने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संजीव सरीन, रिटेल डायरेक्टर, फीनिक्स मिल्स ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विशेष गेमिंग वाउचर्स देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मॉल में नए फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर्स के उद्घाटन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Tags