अर्थ एक्सप्रेशंस’ के जरिए बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्रीन कार्निवल में दिखी रचनात्मकता की झलक, पृथ्वी बचाने का लिया संकल्प
फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में अर्थ डे पर रंगों और प्रतिभा के साथ मनाया गया पर्यावरण उत्सव
 
ग्रीन कार्निवल में दिखी रचनात्मकता की झलक, पृथ्वी बचाने का लिया संकल्प फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में अर्थ डे पर रंगों और प्रतिभा के साथ मनाया गया पर्यावरण उत्सव
लखनऊ: धरती के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से Phoenix United Mall में “अर्थ एक्सप्रेशंस: ग्रीन कार्निवल” का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और जिम्मेदारी को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ड्रॉइंग प्रतियोगिता और टैलेंट शो रहे। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिए पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। वहीं टैलेंट शो में प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अभिनय की प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन का वातावरण प्रकृति थीम पर आधारित रहा, जहां बच्चों ने पेड़-पौधों, जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण से जुड़े विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मॉल में खरीदारी का अनुभव भी और खास बना रहा। ग्राउंड फ्लोर पर The Indian Garage Co. तथा फर्स्ट फ्लोर पर Miniso के नए फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Sanjeev Sareen, रिटेल डायरेक्टर, फीनिक्स मिल्स ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उपस्थित बच्चों और परिवारों को ‘मस्ती ज़ोन’ की ओर से विशेष गेमिंग वाउचर्स भी दिए गए, जिससे उनकी खुशी और उत्साह दोगुना हो गया।

Tags