बीएलएस इंटर कॉलेज के कार्निवल-2026 में बच्चों ने मचाया धमाल, रॉक बैंड की धुनों पर थिरके छात्र और अभिभावक

Children stole the show at BLS Inter College’s Carnival-2026, with students and parents alike dancing to the tunes of a rock band.
 
xdfgxd

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित बीएलएस इंटर कॉलेज परिसर में कार्निवल-2026 का उत्साह और उमंग के साथ आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खानपान से लेकर मनोरंजक खेलों तक के आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्निवल में मोमोज, चाउमीन, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पानी के बताशे, चाट, छोले-भटूरे और मसाला डोसा जैसे लजीज व्यंजनों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। कॉफी के स्टॉल पर भी काफी भीड़ जुटी। खानपान के अलावा मनोरंजन के लिए रिंग थ्रो, कॉइन बैलेंसिंग सहित कई रोचक खेलों के स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चों और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुति रही। बैंड की जोशीली धुनों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। संगीत की लय पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी जमकर थिरके। रॉक बैंड की प्रस्तुति ने कार्निवल के उत्साह को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में मोहम्मद मारूफ ने जूसर मिक्सर ग्राइंडर का पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कार की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्निवल में विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू, डायरेक्टर प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर और उप प्रधानाचार्या रोमा जाफरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्निवल-2026 में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सामूहिक सहभागिता के साथ मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी मेलजोल के साथ आनंदमय पल बिताने का अवसर प्रदान किया।

Tags