विवेक खण्ड गोमतीनगर में 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने फहराया तिरंगा

Children hoisted the tricolor flag in Vivek Khand, Gomti Nagar, on the occasion of the 77th Republic Day.
 
iopio

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खण्ड–3 एवं 4 जनकल्याण समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विवेक खण्ड–4 स्थित अभिषेक मेमोरियल पार्क में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों—वेधा खण्डेलवाल, समर्थ, कृष्णा, कार्तिक एवं आकाश—द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समिति प्रत्येक वर्ष ध्वजारोहण का अवसर बच्चों को ही प्रदान करती है।

huioiu

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ए.के. खण्डेलवाल एवं राजेश कुमार अधौलिया, सचिव रूप कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव हरीश चंद्र गुप्ता एवं सतीश कुमार सेठ, विनोद कुमार पाण्डेय, लेखा परीक्षक राजेश कुमार मुद्गल, एस.के. श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, बी.डी. भट्ट, कैलाश चंद्र गुप्ता, हरी कुमार जैतली, मुकेश कुमार, अभ्युदय सिंह, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला शक्ति की ओर से रेखा शर्मा, मेघा खण्डेलवाल, सरिता अग्रवाल, मीरा श्रीवास्तव, सुनीता खण्डेलवाल एवं बुला सुब्रत रॉय की भी सहभागिता रही। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

Tags