बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों ने बाल दिवस पर बिखेरी खुशियों की अनूठी चमक

Intellectually and hearing impaired children spread a unique glow of happiness on Children's Day.
 
Intellectually and hearing impaired children spread a unique glow of happiness on Children's Day.

लखनऊ। अलीगंज स्थित चेतना संस्थान में बाल दिवस उत्साह और उल्लास के माहौल में मनाया गया। विशेष रूप से बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने और सभी उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार जनसेवा परिषद एवं ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा और संस्थान के सचिव दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत बच्चों ने मनभावन नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से किया। उनकी प्रस्तुति ने समूचे वातावरण में ऊर्जा और आनंद भर दिया।

ui

कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई फ्री स्टॉल्स भी लगाए गए, जिनमें रोचक खेल और मनोरंजन गतिविधियाँ शामिल थीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। वहीं मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए डस्टर, नेपकिन, सुगंधित मोमबत्ती, आटा, बेसन, पेपर कटोरी सहित अन्य उत्पादों को प्रदर्शित कर बिक्री के लिए रखा गया, जिन्हें आगंतुकों ने काफी सराहा।

मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह और शालिनी श्रीवास्तव ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगन के लिए मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थान के बच्चों — इतिका मिश्रा, शुभांगी, फ्रीना, राहुल, शिवा, उदय, शवि सहित अन्य छात्रों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्य अतिथि और सचिव ने बच्चों के आत्मविश्वास, कौशल और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की प्रधानाचार्या मीना तिवारी, निरुपमा सिंह और पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Tags