बाल दिवस पर बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी खुशियों की रंगत

Intellectually and hearing impaired children spread the colors of happiness on Children's Day.
 
Intellectually and hearing impaired children spread the colors of happiness on Children's Day.
लखनऊ। चेतना संस्थान, अलीगंज में बाल दिवस बड़ी उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मानवाधिकार जनसेवा परिषद एवं ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा संस्था के सचिव दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में कई फ्री स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें विभिन्न खेल और मनोरंजन गतिविधियाँ शामिल थीं। सभी बच्चों ने पूरे जोश के साथ इन गतिविधियों का आनंद लिया। मेले में बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद — जैसे डस्टर, नेपकिन, सुगंधित मोमबत्तियाँ, आटा, बेसन, पेपर कटोरी आदि—भी प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए रखे गए, जिन्हें आगंतुकों ने विशेष रुचि से देखा।

कार्यक्रम में रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह और शालिनी श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के बच्चे — इति‍का मिश्रा, शुभांगी, फ्रीना, राहुल, शिवा, उदय, शवि आदि — ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि और सचिव ने बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना संस्थान की प्रधानाचार्या मीना तिवारी, निरुपमा सिंह और संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Tags