दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट में मनाया गया बाल दिवस, दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली खुशियाँ

Children's Day was celebrated at Divyang Help Welfare Trust, happiness blossomed on the faces of disabled children.
 
Children's Day was celebrated at Divyang Help Welfare Trust, happiness blossomed on the faces of disabled children.
शाहजहाँपुर, 14 नवम्बर 2025। बाल दिवस के अवसर पर रेती रोड स्थित दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट में दिव्यांग बच्चों के साथ उत्सवपूर्ण माहौल में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नि ख 1, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इं. रथिन सिन्हा और अवर अभियंता इं. अहमद मुबीन (जनपद सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो.नि.वि. शाहजहाँपुर) ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ बाल दिवस का आनंद साझा किया।

oipoh

दिव्यांग बच्चों की मासूम मुस्कान और सरलता ने उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। बच्चों की दुनिया की इस सादगी और निर्मलता ने सभी को मन से छू लिया। उनके चेहरों पर दिखती खुशी ने मानो एक अलग ही ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण बना दिया।

iopi

कार्यक्रम में इं. रथिन सिन्हा ने बच्चों को सर्द मौसम से बचाव के लिए गर्म ट्रैक सूट वितरित किए और उन्हें बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन के पैकेट देकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इं. अहमद मुबीन ने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजन कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और अभिभावक अपनी भूमिका निभा कर इन बच्चों का जीवन बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

9oo9

इं. रथिन सिन्हा ने दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के महामंत्री रनवीर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना दो वर्ष पूर्व हुई थी और वर्तमान में लगभग 40 दिव्यांग बच्चे यहाँ पंजीकृत हैं, जिनमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के कार्य से जुड़े हुए हैं।

opo

कार्यक्रम में लगभग 28 दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अधिकांश बच्चे श्रवण बाधित थे। इसी दौरान दृष्टिबाधित बच्ची खुशी राठौर ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशेष शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, कैलाश चन्द्र वर्मा, रेखा सिंह, धम्मानकुर सुजान, राजीव कुमार, राम सुधीर पाल, पूनम पाल, शिव कुमार सक्सेना, मनोज सिंह, अरविंद रस्तोगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags