स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Children's Day celebrated with great enthusiasm at the School of Management Sciences; students showcased their talent.
 
fgyu

लखनऊ, 14 नवंबर 2026।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। युवा पीढ़ी देश के भविष्य की आधारशिला है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए करना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनका मानना था कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार और उचित अवसर उपलब्ध कराकर देश का सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डीन-स्टूडेंट वेलफेयर; डॉ. अजय कुमार सिंह यादव, विभागाध्यक्ष; डॉ. पुष्पांजलि सिंह; डॉ. मनमोहन सिंह; डॉ. वेद कुमार; डॉ. अनोद कुमार सिंह तथा श्रीमती सुजाता सिन्हा सहित संस्थान के शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना, आपसी सहयोग और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

— स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ

Tags