विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Children's Day celebrated with great enthusiasm at Wisdom Way Progressive Inter College, cultural presentations enthralled the audience.
 
vgyuvg

लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित मटियारी चौराहा, चिनहट के विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

huu

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शाम चार बजे सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत हुई, जिसका समापन रात करीब 8:30 बजे हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ज्योतिमा ठाकुर और कक्षा छह की छात्रा अवनी सिंह ने किया।

ghuy

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न समूह नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनडब्ल्यूपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री प्रिंस जी, अध्यक्षा श्रीमती रजनी विश्वकर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

oo

कार्यक्रम की डायरेक्टर श्रीमती छवि सिंह और प्रियंका वर्मा ने बताया कि लगभग 15 दिनों की कठिन तैयारी और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विद्यालय की कोषाध्यक्ष सुश्री इरम आफरीन ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उत्साह के साथ बाल दिवस मनाने का अवसर प्रदान किया।

Tags