बाल दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा राज नरायन राम गनेश इंटर कॉलेज
Children showed great enthusiasm on Children's Day; Raj Narayan Ram Ganesh Inter College resonated with cultural performances.
गोण्डा। आजाद नगर बेलसर स्थित राज नरायन राम गनेश इंटर कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। करीब चार घंटे तक चले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और उनकी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश शुक्ला के साथ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पवन कुमार तिवारी, अयोध्या प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत दूबे, अलोक शुक्ल, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती ज्योति, पूजा, कु. कंचन उपाध्याय सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
