अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में बाल दिवस पर खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

A grand sports festival was organised on Children's Day at Amravati Sports City.
 
A grand sports festival was organised on Children's Day at Amravati Sports City.
लखनऊ, 14 नवम्बर 2025।  अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए ऊर्जा, उत्साह और रोमांच से भरपूर खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल शोडाउन तथा क्रिकेट जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों ने मैदान पर फुर्ती, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। खेलों के बीच बच्चों को पौष्टिक नाश्ते भी प्रदान किए गए, ताकि उनका उत्साह और ऊर्जा लगातार बनी रहे।

अमरावती ग्रुप ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उनके आत्मविश्वास, स्वास्थ्य तथा संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रुप ने यह भी बताया कि खेलों के माध्यम से बच्चों को मजबूत, सक्रिय और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी का यह खेल उत्सव बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायी साबित हुआ।

Tags