गोमती पुस्तक महोत्सव में बच्चों का उत्साह, क्विज़ प्रतियोगिता में चमके प्रतिभागी
Children's enthusiasm at Gomti Book Festival, participants shine in quiz competition
Sun, 28 Sep 2025
गोमती पुस्तक महोत्सव के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में कक्षा 9 के अभय सिंह और कृष्णा यादव ने सही उत्तर देकर मंच पर विशेष सम्मान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को मंच डायरेक्टर मैडम ने पुस्तक पुरस्कार के रूप में एग्ज़ाम वारियर्स भेंट की। इसी कार्यक्रम में गाइड शिक्षक होने के नाते मुझे भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 12 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-एक पुस्तक और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को नाश्ता भी कराया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया।
बच्चों ने संकल्प लिया कि अब वे मोबाइल की बजाय पुस्तकों को अपना मित्र बनाएंगे और पढ़ाई के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और उनकी ऊर्जा इस बात का प्रमाण थी कि पुस्तक मेला का यह अनुभव उनके भविष्य के लिए सार्थक और प्रेरणादायक साबित होगा।
