अर्जुन गंज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल मेले का भव्य आयोजन
मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अजीत सिंह यादव ने उनकी धर्मपत्नी अरुणिमा जी के साथ किया। इस अवसर पर स्व. दयानंद यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि एवं मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्याम बाबू, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता आशुतोष चौधरी, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप पटेल, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कश्यप, वरिष्ठ लिपिक हरिश्चंद्र मिश्रा, शिक्षकगण एवं विद्यालय की संकाय टीम उपस्थित रही।
मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, मनोरंजन झूले का आनंद लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ मनोरंजन, गतिविधियों और विद्यालय परिसर में सृजनात्मक वातावरण का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर लकी ड्रॉ कूपन के विजेताओं को अतिथियों एवं प्रबंधक द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन सफल, ऊर्जा से भरा और यादगार रहा।
