चिनहट पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी धरने की चेतावनी

Chinhat police accused of harassment, traders threatened to protest
 
Chinhat police accused of harassment, traders threatened to protest
दिनांक: 19 अप्रैल 2026 | लखनऊ। लखनऊ–अयोध्या रोड संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चिनहट थाने की पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है।
इस संबंध में व्यापारियों ने थाना प्रभारी चिनहट से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनके अनुसार थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों का आरोप है कि थाना प्रभारी की कथित मिलीभगत के चलते स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों के अनुसार, डीसीपी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद चिनहट पुलिस के व्यवहार में अब तक कोई बदलाव नहीं आया है।

Hshsb

व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार भले ही अपनी उपलब्धियों का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस प्रशासन का रवैया कमजोर वर्ग के प्रति कठोर नजर आ रहा है। उनका कहना है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस का व्यवहार मनमाना और बेलगाम प्रतीत हो रहा है।
इस अवसर पर अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास, महासचिव राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, सचिव निर्भय सिंह, शिवाकांत यादव सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास ने चेतावनी दी कि यदि चिनहट पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो सभी व्यापारी धरना देने के लिए बाध्य होंगे।

Tags