जवाहर भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

Chitragupta Puja was celebrated with great enthusiasm at the Bhagwan Chitragupta Temple located in Jawahar Bhawan.
 
जवाहर भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

लखनऊ। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर जवाहर भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त का 16 प्रकार से पूजन एवं श्रृंगार किया गया। इसके बाद उन्हें 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। आरती के साथ कलम-दवात पूजन, लेखन कार्यक्रम और भजन संकीर्तन भी संपन्न हुआ।

6665

संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 और 10 नवंबर को दो दिन परेवा पड़ने के कारण पूजा की परंपरा के अनुसार विशेष व्यवस्था रही। यम दीपदान के बाद 7 नवंबर की रात्रि से ही कायस्थ समाज के लोगों ने कलम रख दी थी। इसके बाद 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे के बाद पूजन कर पुनः लेखन कार्य प्रारंभ किया गया।

-0-0

इस अवसर पर धर्मगुरु बलदाऊ जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन परंपरा में यम दीपदान से लेकर कार्तिक शुक्ल द्वितीया तक कार्यों में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं को विराम देने की परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कायस्थ समाज सहित अन्य समाजों में कार्य से जुड़े अस्त्र-शस्त्र, औजार, बही-खाते और अन्य उपकरणों को बंद रखने की परंपरा के पीछे धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाएं जुड़ी हैं।

ii

कार्यक्रम में आम श्रद्धालुओं के साथ कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे। इनमें आईपीएस उमेश जी, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, कुसुम श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, दिलीप सक्सेना, विनय श्रीवास्तव, शशि वर्मा और शिव कुमार वर्मा सहित अनेक भक्त शामिल हुए।

6677

अंत में भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग और तहरी का भोग अर्पित किया गया। भगवान चित्रगुप्त के जयघोष के साथ सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंगलकामनाएं कीं। इसके बाद आगामी आयोजन तक कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags