जिलाधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले सिविल डिफेंस ने बजाया हैंड सायरन
Civil Defence sounded a hand siren at the District Magistrate's office ahead of Independence Day.
Sun, 16 Aug 2026
लखनऊ, 16 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण से पूर्व नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की ओर से रविवार सुबह 7:59 बजे हैंड सायरन बजाया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा लखनऊ के नियंत्रक एवं जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके योगदान की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह तथा सेक्टर वार्डेन मयंक श्रीवास्तव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
