सिविल डिफेंस आपदा व युद्ध से बचाव के लिए हमेशा तैयार : मनोज वर्मा

Civil Defence always ready to fight against disaster and war: Manoj Verma
 
Civil Defence always ready to fight against disaster and war: Manoj Verma

लखनऊ।  सिविल डिफेंस किसी भी प्रकार की आपदा अथवा युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सदैव तैयार रहता है। यह बात सिविल डिफेंस के प्रभारी उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने कही।

गौरतलब है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन में सायंकाल 6 बजे लखनऊ सिविल डिफेंस द्वारा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा एवं विद्युत विभाग ने आपसी समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच से मॉक ड्रिल की सराहना की। इस अवसर पर सिविल डिफेंस मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव संयुक्ता समाद्दार, विशेष सचिव मनोज कुमार राय एवं डीजी डी.के. ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जूनियर स्टाफ ऑफिसर सुमित मौर्य ने किया।

राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने मुख्यालय में अपने स्टाफ के साथ मॉक ड्रिल की समीक्षा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस को जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे वह पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाता है। हमारी तैयारियाँ हमेशा पूर्ण रहती हैं।
इस अवसर पर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा पांडेय, स्टोर अधीक्षक मनोज कुमार वर्मा, नफीस अहमद, राजकुमार, पंकज पंत, अंबेश दुबे, समीक्षा, फैसल, फरीद, सीमा, अजय एवं राकेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags