ताइक्वांडो में उत्कृष्ट योगदान के लिए सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा को "हॉल ऑफ फेम इंडिया 2025" अवार्ड

Civil Defence Officer Manoj Verma awarded "Hall of Fame India 2025" award for outstanding contribution in Taekwondo
 
ताइक्वांडो इन इंडिया के संस्थापक और ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी द्वारा यह पुरस्कार मास्टर वर्मा को "पायनियर ऑफ ताइक्वांडो" श्रेणी में उनके 40 वर्षों के योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने 1985 में हलवासिया कोर्ट (हजरतगंज) से अपने ताइक्वांडो करियर की शुरुआत की थी और 1990-91 में ब्लैक बेल्ट तथा 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्राप्त की।  मास्टर वर्मा नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की भी मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में वे लखनऊ सिविल डिफेंस विभाग में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव (75वीं वर्षगांठ) के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था।  उनकी उपलब्धियों की सूची में 1994 में दिल्ली फायर कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतना भी शामिल है। इसके अलावा, वे उत्तर प्रदेश आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हैं।  समारोह में अन्य विशिष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं: मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, पीटर जगतियानी, गौरव सिंह चौहान (फाउंडर, कल्कि मार्शल आर्ट), राजेश कुमार सिंह (खिलाड़ी व अधिवक्ता), मास्टर मनोज शर्मा, राम सिंह, व निशा सिंह।  कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में TFI के उपाध्यक्ष संजय सिंह, GD Goenka चेयरमैन सर्वेश कुमार गोयल, मास्टर रूपकमल नंदी, परख कुमार श्रीवास्तव, सिविल डिफेंस उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार और रेखा पांडेय शामिल रहे। सभी ने मनोज वर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। ताइक्वांडो खेल जगत में चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय और समर्पित सेवा देने वाले वरिष्ठ खिलाड़ी मास्टर मनोज वर्मा को Taekwondo Hall of Fame India 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के चेयरमैन व एमएलसी पवन सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

ताइक्वांडो इन इंडिया के संस्थापक और ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी द्वारा यह पुरस्कार मास्टर वर्मा को "पायनियर ऑफ ताइक्वांडो" श्रेणी में उनके 40 वर्षों के योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने 1985 में हलवासिया कोर्ट (हजरतगंज) से अपने ताइक्वांडो करियर की शुरुआत की थी और 1990-91 में ब्लैक बेल्ट तथा 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्राप्त की।

मास्टर वर्मा नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की भी मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में वे लखनऊ सिविल डिफेंस विभाग में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव (75वीं वर्षगांठ) के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था।

उनकी उपलब्धियों की सूची में 1994 में दिल्ली फायर कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतना भी शामिल है। इसके अलावा, वे उत्तर प्रदेश आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हैं।

समारोह में अन्य विशिष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं: मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, पीटर जगतियानी, गौरव सिंह चौहान (फाउंडर, कल्कि मार्शल आर्ट), राजेश कुमार सिंह (खिलाड़ी व अधिवक्ता), मास्टर मनोज शर्मा, राम सिंह, व निशा सिंह।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में TFI के उपाध्यक्ष संजय सिंह, GD Goenka चेयरमैन सर्वेश कुमार गोयल, मास्टर रूपकमल नंदी, परख कुमार श्रीवास्तव, सिविल डिफेंस उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार और रेखा पांडेय शामिल रहे। सभी ने मनोज वर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags