सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा को मिला ‘ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026’ सम्मान

Civil Defence Officer Manoj Verma receives the ‘Taekwondo Hall of Fame India 2026’ honour.
 
ok

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज वर्मा को खेल जगत में चार दशक से अधिक समय तक दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026’ सम्मान से नवाजा गया। उन्हें "पायनियर ऑफ ताइक्वांडो" श्रेणी में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया के चेयरमैन जिम्मी आर. जगतियानी ने मुख्य अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के कोषाध्यक्ष सुधीर हलवासिया की उपस्थिति में लालबाग स्थित एलोरा होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

 

41 वर्षों से ताइक्वांडो को समर्पित

 

मनोज वर्मा ने वर्ष 1985 में ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी। पिछले 41 वर्षों से वे खिलाड़ी, प्रशिक्षक और रेफरी के रूप में इस खेल की निरंतर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1990-91 में ब्लैक बेल्ट तथा 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा वे नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की योग्यता भी हासिल कर चुके हैं।

सिविल डिफेंस में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

वर्तमान में मनोज वर्मा उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस विभाग में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

खेलों में भी रहा शानदार रिकॉर्ड

मनोज वर्मा ने वर्ष 1994 में दिल्ली में आयोजित फायर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वर्तमान में वे आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

अन्य हस्तियों का भी हुआ सम्मान

समारोह में ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, संजय सारस्वत (पूर्व निदेशक, साई), पीटर जगतियानी, मनोज शर्मा, राहुल देवंदा, निशा सिंह और पीयूष कुशवाहा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बधाइयों का तांता

मनोज वर्मा की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अशोक भार्गव, रूपकमल नंदी, राजेश कुमार सिंह, परख कुमार श्रीवास्तव सहित उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस के स्टाफ अफसर सुमित मौर्य, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार, ममता रानी और रेखा पांडेय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे विभाग और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Tags