सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा को मिला ‘ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026’ सम्मान
लखनऊ। सिविल डिफेंस विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी एवं ताइक्वांडो के अनुभवी खिलाड़ी मनोज वर्मा को ताइक्वांडो खेल में उनके चार दशक से अधिक के उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें ‘पायनियर ऑफ ताइक्वांडो’ श्रेणी में प्रदान किया गया।
लालबाग स्थित एलोरा होटल में आयोजित सम्मान समारोह में ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया के चेयरमैन एवं भारत में ताइक्वांडो के जनक माने जाने वाले ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी ने मुख्य अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के कोषाध्यक्ष सुधीर हलवासिया की उपस्थिति में मनोज वर्मा को सम्मानित किया।
मनोज वर्मा ने वर्ष 1985 में ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1990-91 में ब्लैक बेल्ट तथा 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की योग्यता भी हासिल की है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में उनकी 41 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
वर्तमान में मनोज वर्मा सिविल डिफेंस, लखनऊ में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2022 में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर उन्हें विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 1994 में दिल्ली में आयोजित फायर प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था।
मनोज वर्मा खेल प्रशासन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।समारोह के दौरान ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, संजय सारस्वत (पूर्व निदेशक, साई), पीटर जगतियानी, मास्टर मनोज शर्मा, राहुल देवंदा, निशा सिंह और पीयूष कुशवाहा सहित कई अन्य खेल हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
मनोज वर्मा को इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अशोक भार्गव, मास्टर रूपकमल नंदी, राजेश कुमार सिंह, परख कुमार श्रीवास्तव तथा सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश के स्टाफ अफसर सुमित मौर्य, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार, ममता रानी और रेखा पांडेय सहित अनेक अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।