आपदा में फास्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाते हैं सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स

Civil Defense volunteers play the role of first responders during disasters.
 
uiy

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026।  आपदा की स्थिति में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में प्रभावी भूमिका निभाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय “सिविल डिफेंस ओरिएंटेशन प्रोग्राम कोर्स” का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण Central Civil Defence Training Institute, बीकेटी, लखनऊ में संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज और अंबेडकरनगर के सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों को संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा नामित किया गया था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सहायक उपनियंत्रक Yogesh Kumar ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा के समय सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वॉलिंटियर को समय-समय पर प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए ताकि आपात परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य किया जा सके।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी तुषार शर्मा, मृगांक शर्मा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन राजेंद्र कुमार शर्मा, स्टाफ ऑफिसर फायर ज्योति गुप्ता, स्टाफ ऑफिसर सुनील कुमार डाबर, प्रधान सहायक जितेंद्र पांडेय, मुकुल मिश्र, सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार, कार्यालय अधीक्षक भास्कर दत्त पांडेय, सेक्टर वार्डेन रजत राजपूत, पोस्ट वार्डेन शेर अली तथा मनोज कुमार सहित कई स्वयंसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags