ईद की नमाज पर सक्रिय रहे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक
लखनऊ। ईद के पावन अवसर पर जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में पुलिस बल एवं सिविल डिफेंस की मौजूदगी में टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) भी मौके पर मौजूद रहे।
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि उप नियंत्रक रविंद्र कुमार के आदेशानुसार तथा चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने दोनों स्थानों पर सक्रिय रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।

मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के कंट्रोलर/जिलाधिकारी विशाख जी. और जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने येलो जैकेट में तैनात वार्डनों के कार्यों की सराहना की।
इस दौरान टीले वाली मस्जिद एवं बड़ा इमामबाड़ा परिसर में सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, डिवीजनल वार्डन सुनील शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन डॉ. पंकज वर्मा, जावेद जैदी, जगदीश यादव, स्टाफ ऑफिसर रवि शर्मा सहित चौक, हसनगंज व लोहियानगर प्रखंड के सैकड़ों वार्डन उपस्थित रहे।
