पीईटी परीक्षा में सिविल डिफेंस वार्डेनों ने निभाई अहम भूमिका

Civil Defence Wardens played an important role in PET exam
 
Civil Defence Wardens played an important role in PET exam
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)
प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा राजधानी में विशेष इंतज़ाम किए गए। नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी तथा चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शहर के प्रमुख रेलवे व बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए।
चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा और अवध बस स्टैंड (कमता) पर लगाए गए इन हेल्प डेस्क पर सिविल डिफेंस के वार्डेन लगातार परीक्षार्थियों की मदद में जुटे रहे।

हेल्प डेस्क पर तैनात अधिकारी

चारबाग कैंप : डिविजनल वार्डेन आशीष कपूर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह और सुनील कुमार कर्मचंदानी
आलमबाग कैंप : डिविजनल वार्डेन सतेंद्र कुमार शर्मा और अरविंद कुमार मिश्रा
कैसरबाग कैंप : डिप्टी डिविजनल वार्डेन मुशीर अहमद और सुमित साहू
गोमतीनगर कैंप : डिविजनल वार्डेन नफीस अहमद
इन सभी कैंपों का निरीक्षण सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता, एडीएम बृजेश कुमार वर्मा, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सचिन कुमार वर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, चीफ़ वार्डेन के स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी तथा एडीसी मुकेश कुमार ने किया।

समय पर पहुंचाने में की मदद

पहले दिन सुबह 8:00 बजे रिपोर्टिंग समय निर्धारित था। इसी बीच मऊ से आए कुछ परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र नहीं ढूंढ पा रहे थे। स्थिति को देखते हुए डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह ने तुरंत ऑटो की व्यवस्था कर छात्रों को लखनऊ मॉडल इंटर कॉलेज (उदयगंज) और अंबेडकर विश्वविद्यालय भेजा। वहीं, एक परीक्षार्थी चंद्रशेखर को समय पर पहुँचाने के लिए वार्डेन पंकज मिश्रा ने अपनी मोटरसाइकिल से सरोजनीनगर केंद्र तक पहुँचाया।
वार्डेन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड देखकर उन्हें सही परीक्षा केंद्र तक मार्गदर्शन करते रहे, जिससे छात्र समय से पूर्व अपने केंद्रों तक पहुँच सके।

निःस्वार्थ सेवा

इस दौरान सुनील कुमार शुक्ला, सुनील तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, ऐश्वर्य शर्मा सहित सैकड़ों सिविल डिफेंस वार्डेन ने निःस्वार्थ भाव से अपनी ड्यूटी निभाई और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो।

Tags