यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में सिविल डिफेंस वार्डेनों ने निभाई अहम भूमिका
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। Uttar Pradesh Police की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान राजधानी में आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए Civil Defence India के वार्डेनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।जिला प्रशासन के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी Vishakh G तथा चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थानों पर नागरिक सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए।
ये हेल्प डेस्क Charbagh Railway Station, आलमबाग बस स्टैंड, कैसरबाग बस स्टैंड तथा Awadh Bus Stand Kamta पर लगाए गए, जहां वार्डेनों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने, मार्गदर्शन देने और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य किया।
चारबाग कैंप के दौरान वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी तथा एडीसी रेखा पांडेय ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान डिविजनल वार्डेन आशीष कपूर, दिनेश माथुर, नफीस अहमद, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, सुनील कुमार कर्मचंदानी, अरविंद कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, मुशीर अहमद, सुमित साहू, अनिल सिंह और ऐश्वर्य शर्मा सहित सैकड़ों वार्डेनों ने पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। परीक्षार्थियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से उन्हें सही जानकारी और सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें काफी सुविधा मिली।
