CJP Protest : PM मोदी इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री

NEET Controversy: 'PM Modi is the most anti-youth Prime Minister in history' — Rahul Gandhi's scathing attack over CJP protest and lathi-charge.
 
Rahul Gandhi'
नीट (NEET) पेपर लीक मामले और शिक्षा सुधारों को लेकर राजधानी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' आंदोलन और पुलिस कार्रवाई पर लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को देश के इतिहास का सबसे 'युवा-विरोधी' प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जायज सवाल उठा रहे छात्रों पर लाठियां बरसा रही है।

नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहाप्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं—इतने युवा-विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक हुए और लगभग 7.5 करोड़ छात्र-युवा इससे पीड़ित हुए हैं, लेकिन सज़ा एक भी दोषी को नहीं मिली। सज़ा सिर्फ और सिर्फ मेहनत करने वाले निर्दोष युवाओं को भुगतनी पड़ रही है।"

अपराधी आजाद, सवाल उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प तथा पुलिस बल प्रयोग की निंदा करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जब देश के बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर वाजिब और जायज सवाल पूछे, तो जवाब में उन्हें पुलिस की लाठियां और हिरासत मिली। पेपर लीक कराने वाले माफिया और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों को सड़कों पर घसीटा और पीटा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार केवल देश के युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, बल्कि उनके भविष्य पर हमला बोल रही है।

संसद और सड़क पर गर्माया माहौल

उल्लेखनीय है कि सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन CJP कार्यकर्ताओं और छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस और बल प्रयोग करना पड़ा। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार मांग कर रही है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार करे और पेपर लीक मामलों पर संसद में स्पष्ट जवाब दे।

Tags