स्वच्छ एवं हरित लखनऊ के लिए चला सफाई अभियान, किया गया पौधारोपण

संयुक्त आयोजन: सुदीक्षा फाउंडेशन, नगर निगम लखनऊ एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान
 
sbbs
लखनऊ, 25 जुलाई 2026। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सुदीक्षा फाउंडेशन, नगर निगम लखनऊ एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सफाई एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को खुले में कचरा न फेंकने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
zbbz
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया। संस्था ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान में सुदीक्षा फाउंडेशन के वॉलंटियर अमित सोनकर ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सफाई कार्य एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों में सहयोग किया।
zbbz
सुदीक्षा फाउंडेशन ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संस्था का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से “स्वच्छ लखनऊ–हरित लखनऊ” की संकल्पना को मजबूत करना है।
 

Tags