Powered by myUpchar

मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

भारत अगले दो साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुर्शिदाबाद को लेकर ममता के साथ कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने बोला हमला
 
Po
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के नायक अमर सेनानी राजा नरपति सिंह रैकवाड़ काे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए 650 करोड़ की 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा नरपति सिंह की इस पावन धरा पर उनके विजय उत्सव में आप सबको बधाई देने आया हूं। इनके शौर्य एवं पराक्रम के कारण आज हम सब स्वतंत्रता का लाभ पा रहे हैं। 

Po

योजनाओं को संचालित कर पा रहे हैं। यह वर्ष देश के संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव के साथ आगे बढ़ने का है। बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की वजह से उत्तर से दक्षिण तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पा रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल हिंसा को लेकर बंगाल सरकार पर निशाना साधा। अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर रुइया गढ़ी में आयोजित जनसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी दंगाइयों को शांतिदूत कहती है। उन्होंने कहा कि जिसे बांग्लादेश पसंद हो वो बांग्लादेश चला जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, दंगाइयों का उपचार डंडा ही है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बंगाल में पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है। अगर कुछ लोग बांग्लादेश का समर्थन करते हैं तो उन्हें वहीं जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पैर हाथ धरे बैठी हैं। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनके हस्तक्षेप पर केंद्रीय बलों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली है।
Po
योगी ने कहा कि माफिया से जो जमीन खाली होगी, उस पर हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। हम सबको बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान पर विश्वास करना है। यह नया भारत है और 2047 में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत अगले दो साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने बंगाल में हो रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा.
मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक साथ पूरा देश लड़े, ऐसा कम ही देखने को मिलता था। वर्ष 1857 की क्रांति ने पूरे देश में जज्बा पैदा कर दिया। मंगल पांडेय से पूछा गया कि तुम्हे आजादी क्यों चाहिए? तुम तो अंग्रजी फौज में हो। इस पर उन्होंने कहा था कि रख लो अपनी नौकरी, हमारा देश आजाद होना चाहिए। योगी ने रानी लक्ष्मीबाई, राजा नरपति सिंह समेत अन्य महानसपूतों को याद किया।
उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद की सीमा पर टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने जा रहा है। हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। यहां के कारीगरों को रोजगार मिलेगा। देशभर के लोगों को आपके हरदोई में आना पड़ेगा। जिले की कनेक्टिविटी ठीक की जाएगी। इस क्षेत्र के पक्षी विहार की कनेक्टिविटी ठीक करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग भारत के रहन-सहन और समरसता पर सवाल उठा रहे थे, वे प्रयागराज कुंभ देखकर दंग रह गए। एक भारत श्रेष्ठ भारत का इससे अनुपम उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा। भारतीय डुबकी लगाना चाह रहे थे। विदेशी लोग भीड़ देख कर अभिभूत थे। यह तब संभव हो सका जब सभी लोग एक दिशा में सोचते हैं।
ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस पर भी योगी ने बोला हमलामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में विकास की नयी-नयी परियोजनाएं आ रही हैं। देश तरक्की कर रहा है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा। आज हम सब लोग आगे बढ़ रहे हैं। याद कीजिए 2017 के पहले उप्र का। पहले की सरकार इन दंगाइयों को पूरी छूट दे रखी थी। दंगा होता था। अब उप्र में दंगा नहीं हाेता। लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे। इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है।
Po
मुर्शिदाबाद की घटना पर योगी ने कहा कि न्यायालय ने वहां की सुरक्षा की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ममता बनर्जी के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला। याेगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में जमीन पर कब्जा करके गुण्डागर्दी करने की छूट नहीं मिलेगी। अब इन्हें डर है कि जिन्हें लूट की छूट दे रखे थे, वही इनके लूटे हुए धन को लूटने न लगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वक्फ भी लूट का अड्डा बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत की यात्रा को तेजी से तय कर रहा है।
जनता को सौगात देने के साथ योगी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से जमीन की लूट रुकने वाली है, जिससे विपक्ष को परेशानी है। ऐसा इसलिए हैं कि गुर्गे खाली होकर…जनता की जगह उन्हें ही न लूटने लग जाएं। विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है, लेकिन हमें संविधान पर विश्वास करना और विकास से जुड़ना है। 
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ संशोधन बिल से वापस आई जमीन पर अस्पताल, गरीबों के लिए मकान, स्कूल, विश्वविद्यालय, निवेश लैंड आदि बनेगा। हरदोई में सीएम आवास योजना के तहत हजारों आवास मिले हैं। जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि राशन, रोजगार, किसान सम्मान, लखपति दीदी जैसी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। विकसित भारत की परिकल्पना के लिए हमें आत्मनिर्भर होगा होना। नौजवानों की स्किल को रफ्तार देनी है। 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? 
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश रावत, अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आसू, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम प्रकाश, अल्का अर्कवंशी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन समेत तमाम नेता और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags