सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने ग्राम कर्बला में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर लिया फीडबैक

ग्रामीणों से सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की स्थिति का किया मूल्यांकन
 
ग्रामीणों से सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की स्थिति का किया मूल्यांकन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम कर्बला का दौरा कर गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर नियमित स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों की स्थिति जानी।

सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना बाधा पहुंचे।

op]0

निरीक्षण में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, सीएचसी उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

oopo

ग्रामवासियों ने सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपने सुझाव और आवश्यक सुधारों की जानकारी दी। डॉ. रस्तोगी ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tags