यूपी में निवेश के माहौल से प्रभावित CNH, नरेंद्र मित्तल ने CM योगी का जताया आभार
यीडा क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये से स्थापित होगा ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, औद्योगिक इकोसिस्टम और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, 12 नवंबर। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच (CNH) की ओर से 1,219 करोड़ रुपये के निवेश से ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कंपनी के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।
नरेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों, मुख्यमंत्री के सहयोग और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने निवेश और उद्योगों के विस्तार के लिए नई संभावनाएं पैदा की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहा औद्योगिक वातावरण कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
सरकार के सहयोग से साकार हुआ निवेश
सीएनएच इंडिया के प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और कंपनी पर जताए गए विश्वास ने इस निवेश को वास्तविक रूप देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। इससे उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देख रहा है।
औद्योगिक इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती
नरेंद्र मित्तल के मुताबिक, सीएनएच का यह निवेश केवल एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना तक सीमित नहीं है। इसके व्यापक आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। परियोजना से नए अवसर पैदा होंगे, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह निवेश उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान देगा।
प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध कंपनी
नरेंद्र मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ सीएनएच की साझेदारी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहभागी बनकर मजबूत और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए इस परियोजना को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
