वन्दे मातरम की गूंज से महाविद्यालय परिसर प्रफुल्लित

The college campus rejoices with the echo of Vande Mataram.
 
वन्दे मातरम की गूंज से महाविद्यालय परिसर प्रफुल्लित
बलरामपुर। वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को बटालियन के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने परेड के दौरान सामूहिक रूप से वन्दे मातरम का गायन किया। कैडेटों की जोरदार आवाज़ों से पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से भर उठा।

इस विशेष आयोजन का नेतृत्व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय द्वारा किया गया। कैडेटों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ___ ने बताया कि वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति को गहराई से महसूस कराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ मातृभूमि के प्रति श्रद्धा को मजबूत करते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वन्दे मातरम गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के समय भारतीयों को जो ऊर्जा और प्रेरणा दी, उसे याद रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह गीत आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए साहस, समर्पण और गर्व का प्रतीक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंडर ऑफिसर मुकेश कुमार, अनूप सिंह सहित एनसीसी के सभी कैडेटों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags