सुकून ही सबसे बड़ी लग्ज़री है’, ऑस्ट्रिया ट्रिप पर अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन अंशुला कपूर के लिए जवाब प्यार

‘Peace is the greatest luxury’—Arjun Kapoor shares an emotional post from his Austria trip, expressing his love for his sister, Anshula Kapoor.
 
‘Peace is the greatest luxury’—Arjun Kapoor shares an emotional post from his Austria trip, expressing his love for his sister, Anshula Kapoor.

भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में हर कोई कभी न कभी कुछ पल सुकून के तलाशता है। बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor इन दिनों कुछ ऐसा ही अनुभव कर रहे हैं। अभिनेता हाल ही में ऑस्ट्रिया के मशहूर वेलनेस डेस्टिनेशन VIVAMAYR Maria Wörth पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को समय दिया। यह जगह अपने हेल्थ और वेलनेस प्रोग्राम्स के लिए जानी जाती है और अर्जुन के लिए यह ट्रिप मानसिक शांति और आत्मिक सुकून का जरिया बनी।

t676

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा,“ज़ेन जैसा सुकून 🍃। पिछले कुछ दिनों में मैंने खुद को थोड़ा धीमा किया। न कोई जल्दी, न ज्यादा काम… बस हर पल को जीया। अब मैं खुद को हल्का और फ्रेश महसूस कर रहा हूं।”

888

उनकी इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया। कई लोगों ने इसे जिंदगी की भागदौड़ में खुद को समय देने का जरूरी संदेश बताया।

t

हालांकि इस पोस्ट की सबसे भावुक बात उनकी बहन Anshula Kapoor के लिए लिखा गया संदेश रहा। अर्जुन ने लिखा, “अंशुला के बिना यह हफ्ता इतना आसान नहीं होता ♥️।”

dfgr

अर्जुन और अंशुला हमेशा अपने मजबूत भाई-बहन के रिश्ते के लिए जाने जाते हैं। मुश्किल समय हो या खुशी के पल, दोनों अक्सर एक-दूसरे का सहारा बनकर खड़े नजर आते हैं। यह ट्रिप भी उनके इसी खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाती है।

sdsdf

यह सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि मानसिक शांति, रिश्तों की अहमियत और खुद के लिए समय निकालने का अनुभव था। अर्जुन कपूर की यह पोस्ट यही संदेश देती है कि असली खुशी महंगी चीजों में नहीं, बल्कि सुकून, अपनेपन और प्रियजनों के साथ बिताए गए पलों में छिपी होती है।

sdfsd

Tags