राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान नगरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

दो दिवसीय कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ भव्य समापन
 
giu

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

giou

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ‘यूनिवर्स एंड डीप स्पेस’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा ‘माय ड्रीम जर्नी इन ए स्पेसक्राफ्ट’ तथा ‘स्पेस टेक्नोलॉजी एंड ह्यूमन’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

uyou

विज्ञान नगरी के शिक्षा अधिकारी विकास ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में राजधानी के 17 विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान नगरी का भ्रमण कर अंतरिक्ष विज्ञान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

uou

विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इसरो के एस.के. पांडेय तथा विज्ञान नगरी के परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

ouo

इस अवसर पर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता पैदा करना रहा।

Tags