लोक निर्माण विभाग में 16 वर्ष का सफर पूरा, अहमद मुबीन ने जताया सभी सहयोगियों का आभार
शाहजहांपुर। “कदम चूम लेती है खुद बढ़कर मंजिल, मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे।” इन प्रेरणादायी पंक्तियों के साथ अवर अभियंता इं. अहमद मुबीन ने 11 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अपने सेवाकाल के 16 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इं. अहमद मुबीन ने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व और क्षेत्र व जनपद के सम्मानित सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला।
उन्होंने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व, जनपद में महासंघ के घटक संघों के सदस्यों, विभिन्न खंडों में तैनात रहे अधिकारियों एवं अवर अभियंता साथियों, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्यों, कंप्यूटर ऑपरेटरों तथा विभाग में पंजीकृत सभी सम्मानित ठेकेदारों का भी विशेष रूप से आभार जताया।

इं. अहमद मुबीन ने नियमित एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों सहित फील्ड स्टाफ के सहयोग को भी अपने कार्यकाल का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने में निरंतर प्रेरणा और संबल मिला। अंत में उन्होंने भविष्य में भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों से इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
इं. अहमद मुबीन
अवर अभियंता
निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग, शाहजहांपुर
