सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों के निधन पर उनकी स्मृति में पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन
Condolence meeting organized at Police Headquarters in memory of retired IPS officers on their demise
Wed, 12 Feb 2025

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ स्थित सभागार में श्री अजय राज शर्मा (आईपीएस-आरआर-1966) सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक के दिनांकः 10.02.2025 को तथा श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव (आईपीएस-आरआर-1976) सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक के दिनांकः 20.01.2025 को हुये निधन के परिपेक्ष्य में शोक सभा का आयोजन किया गया।
श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा दिवंगत पुलिस अधिकारियों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी।
श्री अजय राज शर्मा जी का जन्म 06 दिसम्बर 1944 को जनपद मिर्जापुर में हुआ था। श्री अजय राज शर्मा वर्ष 1966 में "भारतीय पुलिस सेवा" में चयनित हुए। प्रशिक्षण के उपरान्त श्री अजय राज शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक, आगरा, बरेली, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा, वाराणसी, पुलिस अधीक्षक बाँदा, फतेहगढ़, पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा के पदों पर नियुक्त रहे हैं। वर्ष 1983 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक' भवन एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र के पदों पर नियुक्त रहे तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहते हुये वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 1993 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप 'पुलिस महानिरीक्षक' बरेली जोन, लखनऊ जोन, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ एवं पुलिस महानिरीक्षक शान्ति सुरक्षा बल, उ०प्र० लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 1995 में 'अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उ०प्र०, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, अपर पुलिस
महानिदेशक तकनीकी सेवायें उ०प्र०, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध), उ०प्र० के पदों पर नियुक्त रहे तथा यहीं से पुनः केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 1999 में वह पुलिस कमिश्नर, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त हुये तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक, बीएसएफ भारत सरकार के पद पर नियुक्त रहते हुये
दिनांकः 31.12.2004 को अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुये। श्री अजय राज शर्मा जी का दिनांकः 10.02.2025 की रात्रि को दुःखद निधन हो गया है। श्री अजय राज शर्मा जी ने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। श्री अजय राज शर्मा जी का 38 वर्षों का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। सेवाकाल के दौरान उन्हें स्वतन्त्रता दिवस 1980 के अवसर पर "वीरता के लिये पुलिस पदक", गणतन्त्र दिवस 1984 के अवसर पर "दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक", दिनांक: 25.11.1985 को "वीरता के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक" का बार एवं गणतन्त्र दिवस 1996 के अवसर पर "विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। श्री अजय राज शर्मा अपनी उक्त उपलब्धियों के लिये सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे।
श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव जी का जन्म 08 जुलाई 1950 को जनपद जौनपुर में हुआ था। श्री एस०पी० श्रीवास्तव वर्ष 1976 में "भारतीय पुलिस सेवा" में चयनित हुए। प्रशिक्षण के उपरान्त श्री एस० पी० श्रीवास्तव, डिवीजनल कमाण्डेट होमगार्ड्स वाराणसी, सहायक पुलिस अधीक्षक वाराणसी, पुलिस अधीक्षक, उन्नाव, पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान फैजाबाद, एवं पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे हैं। यहीं से वह वर्ष 1987 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 1989 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक उ०प्र० पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 1993 में 'पुलिस उपमहानिरीक्षक' के पद पर प्रोन्नत होने के फलस्वरूप वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पुनः प्रस्थान कर गये।
वर्ष 1999 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप 'पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक विशेष अपराध लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ एवं पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे, जहाँ से वह वर्ष 2002 में पुनः केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2007 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप 'अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में "पुलिस महानिदेशक" के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिदेशक' पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहते हुये दिनांकः 31.07.2010 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुये। श्री एस०पी० श्रीवास्तव जी का दिनांकः 20. 01.2025 को दुःखद निधन हो गया है।
श्री एस०पी० श्रीवास्तव जी ने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। श्री एस०पी० श्रीवास्तव जी का 34 वर्षों का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। सेवा के दौरान उन्हें स्वतन्त्रता दिवस 1992 के अवसर पर "दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक" एवं गणतन्त्र दिवस 2000 के अवसर पर "विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। श्री एस०पी० श्रीवास्तव अपनी उक्त उपलब्धियों के लिये सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे।