रामकिशुन सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर बधाई
Congratulations to Ramkishun Singh on his appointment as the Chairman of the District Cooperative Central Bank, Surguja.
Tue, 16 Dec 2025
लखनऊ। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य रामकिशुन सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा, अंबिकापुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।

इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार खरवार, जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गाज़ीपुर; अनूप सिंह खरवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, काशी क्षेत्र; तथा विनोद खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, काशी क्षेत्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रामकिशुन सिंह का अनुभव और नेतृत्व सहकारी बैंक को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनजातीय समाज सहित आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
