कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार ने विभिन्न नेताओं से की मुलाकात, शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

Congress leader Surendra Kumar met with various leaders and offered condolences to the bereaved families.
 
bjkh

हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार ने हरदोई जिले में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेताओं के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल जिला कांग्रेस अध्यक्ष का हालचाल जाना।

सुरेंद्र कुमार कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह और पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इसके अलावा सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजवर्धन सिंह ‘राजू’ के पिता के निधन पर भी सुरेंद्र कुमार उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

सुरेंद्र कुमार ने कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए हरदोई जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर मोमीन सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार गौतम, सूरज सिंह, गुड्डू कश्यप, शेषराम, रामलोटन वर्मा, रंजीत कुमार गौतम, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, राजाराम सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags