पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी आगे : राजेंद्र पाल गौतम

Congress party ahead to fight for social justice and rights of backward classes: Rajendra Pal Gautam
 
tyuyt

कानपुर, उत्तर प्रदेश। कानपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बहुजन समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में आगामी राजनीतिक रणनीति और वंचित वर्गों की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्गों के सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘हिस्सेदारी न्याय’ की अवधारणा के तहत वंचित वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और अवसर देने की पक्षधर है।

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में जातिगत जनगणना कराना, आरक्षण की सीमा को हटाना तथा सरकारी नौकरियों, उच्च पदों और विभिन्न संस्थानों में पिछड़ा वर्ग (OBC) सहित अन्य वंचित वर्गों को उनकी आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तभी प्रभावी होगा, जब समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और उनकी उचित भागीदारी मिलेगी। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (बुंदेलखंड) की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, कानपुर नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

Tags