कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

In the organization creation campaign program of Congress, emphasis is on strengthening the organization up to the booth level.
 
uiui

हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, बघौली चौराहा में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को बूथ से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं हरदोई जिला प्रभारी तथा राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने, स्थानीय स्तर पर रायशुमारी करने तथा पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक नियुक्तियां करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना, स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता के सुझावों को संगठनात्मक निर्णयों में महत्व देना तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को नए सिरे से तैयार करना इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं।

ujy

सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का दावा

कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कांग्रेस के हरदोई जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठन से जोड़ते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार संगठन को मजबूत कर रही है।

lp;'o

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कछौना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोथावां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा, रंजीत कुमार गौतम, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, राजाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Tags