बुद्ध मंदिर में मनाया गया संविधान दिवस, चौधरी वीरेंद्र कुमार ने संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश

Constitution Day celebrated at Buddha Temple; Chaudhary Virendra Kumar sheds light on the significance of the Constitution.
 
tytr

लखनऊ, 26 नवंबर। डॉ. अंबेडकर समाज एकता मंच के तत्वावधान में गुरुवार को मार्टिन पुरवा स्थित बुद्ध मंदिर में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी वीरेंद्र कुमार ने भारतीय संविधान के निर्माण और उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को इसे अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत गणराज्य बना।

संविधान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और सम्मान का आधार

चौधरी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान किसी एक जाति, धर्म, वर्ग या समुदाय का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का है। यह सभी को समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़े मौलिक अधिकार प्रदान करता है। साथ ही शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का अधिकार भी देता है।

उन्होंने कहा कि संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था कि देश में किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म, लिंग या आर्थिक स्थिति के आधार पर छोटा-बड़ा न समझा जाए।

मौलिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों की जानकारी दी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उनके पालन का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया।

समारोह में सोनू कुमार, सुमित रावत, तकी अहमद लाडले, मुन्नी देवी, गरिमा, ज्ञानवती, संजीता, अर्पिता और राज गौतम सहित संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक तथा समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags