Powered by myUpchar

Controversial preacher Bajinder Singh sentenced to life for repeated rape : बजिंदर सिंह की कहानी में भी एक काला सच ,मिली उम्र कैद की सज़ा

 bajinder singh got jailed

 
  bajinder singh got jailed

आखिर ये बजिंदर सिंह हैं कौन। बजिंदर सिंह पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते हैं और खुद को एक ईसाई धर्म प्रचारक बताते हैं। वो 'चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' नाम के संगठन के संस्थापक हैं। आपको बता दें कि बजिंदर सिंह अपने Followers के बीच 'प्रॉफेट बजिंदर' के नाम से मशहूर थे। वो दावा करते थे कि उनके पास चमत्कारी शक्तियां हैं, जिनसे वो लोगों की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। उनकी Assemblies में 'यशु-यशु' का जाप और उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स—ये सब उनकी पहचान का हिस्सा था। लेकिन, हर चमकती चीज सोना नहीं होती, और बजिंदर सिंह की कहानी में भी एक काला सच छुपा था।"अब बात करते हैं उस मामले की, जिसने बजिंदर सिंह की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। ये कहानी शुरू होती है साल 2018 से, जब पंजाब के ज़ीरकपुर  की एक महिला ने बजिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। महिला का आरोप था कि बजिंदर ने उसे विदेश ले जाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। उसने बताया कि बजिंदर ने उसे मोहाली के सेक्टर 63 में अपने घर पर बुलाया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं, उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला, तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।" आरोप बेहद गंभीर थे। महिला का कहना था कि बजिंदर ने धर्म के नाम पर उसका भरोसा तोड़ा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने बजिंदर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 यानी बलात्कार, 323 यानी चोट पहुंचाना, और 506 यानी आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया।"

 bajinder singh got jailed


शिकायत के बाद बजिंदर सिंह ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की। जुलाई 2018 में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो लंदन की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और जांच शुरू की। लेकिन  ये मामला इतना आसान नहीं था। बजिंदर को कुछ समय बाद जमानत मिल गई, और वो फिर से चर्च की meetings में active  हो गए। दूसरी ओर, पीड़ित महिला पिछले 7 सालों से कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी, ताकि उसे इंसाफ मिल सके।"इस बीच, बजिंदर सिंह पर और भी कई आरोप लगे। कुछ लोगों ने कहा कि वो धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाते थे, तो कुछ ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और यौन शोषण के दावे किए। लेकिन 2018 का ये रेप केस उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।"अब आते हैं उस पल पर, जिसका इंतजार पीड़िता को 7 साल से था। 28 मार्च 2025 को मोहाली की एक अदालत ने बजिंदर सिंह को इस रेप केस में दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा कि सबूतों और गवाहों के आधार पर बजिंदर सिंह ने ये घिनोना अपराध किया। इसके बाद, 1 अप्रैल 2025 को मोहाली कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाया। बजिंदर सिंह को उम्र कैद की सजा दी गई। जी हां,अब वो अपनी जिंदगी का बाकी हिस्सा जेल की सलाखों के पीछे काटेगा।"


इस फैसले के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे न्याय की जीत मान रहे हैं, तो कुछ बजिंदर के समर्थक इसे साजिश बता रहे हैं। लेकिन, इस मामले से एक बात साफ है—धर्म के नाम पर लोगों का भरोसा तोड़ने वालों को कानून कभी माफ नहीं करता। ये मामला उन तमाम महिलाओं के लिए भी हिम्मत की मिसाल है, जो अपने हक के लिए लड़ रही हैं।"तो, ये थी 'यशु-यशु' वाले बजिंदर सिंह की पूरी कहानी। आपको ये फैसला सही लगता है या गलत? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Tags