आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में दीक्षांत समारोह आयोजित

A convocation ceremony was held at R.R. Institute of Modern Polytechnic, Lucknow.
 
आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में दीक्षांत समारोह आयोजित
लखनऊ। आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को वर्ष 2025 पास-आउट बैच के छात्रों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफलतापूर्वक उत्तीर्ण छात्रों को उनके शैक्षणिक परिश्रम के लिए सम्मानित करना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में दीक्षांत समारोह आयोजित

दीक्षांत समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश वर्मा, उप-प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र मोदी त्रिपाठी सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उत्तीर्ण छात्रों को डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

dfgdf

शैक्षणिक सत्र 2025 में सभी शाखाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा की छात्रा कविता संजय यादव ने 82.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अर्जित ज्ञान और तकनीकी कौशल का उपयोग समाज व राष्ट्र के विकास में करें तथा नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ें।

Tags