यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026 को लेकर 28 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर

1 से 10 दिसंबर तक लखनऊ की बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में होगा आयोजन, सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों और गतिविधियों की दी जाएगी जानकारी

 
यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026 को लेकर 28 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘यू.पी. कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ को लेकर 28 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मुख्यालय स्थित सभागार, 2 महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ में किया जाएगा।

इस दौरान मंत्री जे.पी.एस. राठौर आगामी 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 तक लखनऊ की बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित होने वाले यू.पी. कोऑपरेटिव एक्सपो-2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के उद्देश्यों, आयोजन की रूपरेखा और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की संभावनाओं से भी मीडिया को अवगत कराया जाएगा।

आयोजकों की ओर से इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के सभी प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर कार्यक्रम को कवर करने का अनुरोध किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का विवरण:

  • दिनांक: 28 नवंबर 2026, शनिवार

  • समय: दोपहर 12:00 बजे

  • स्थान: उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुख्यालय सभागार, 2 महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ।

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस: सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर

एक्सपो की तिथि: 1 से 10 दिसंबर 2026
आयोजन स्थल: बीबीडी बैडमिंटन अकादमी, लखनऊ।

Tags