सप्ताह में दो दिन ही खुल रहा सहकारी बैंक, खाताधारक परेशान

Cooperative Bank Opening Only Two Days a Week; Account Holders Distressed
 
सप्ताह में दो दिन ही खुल रहा सहकारी बैंक, खाताधारक परेशान
गड़वार (बलिया):  कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा कर्मचारियों की कमी के कारण सप्ताह में मात्र दो दिन—बुधवार और गुरुवार—को ही खुल रही है। शेष दिनों में बैंक प्रबंधक की ड्यूटी चिलकहर गांव स्थित शाखा में लगी रहती है। प्रबंधक के न रहने के कारण गड़वार शाखा बंद रहती है, जिससे खाताधारकों को लेनदेन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि इस शाखा के खाताधारकों को लंबे समय से अपने ही जमा धन को निकालने में काफी भागदौड़ और परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई वर्षों से खाताधारकों को अपनी जमा राशि में से काफी प्रयास और मिन्नतों के बाद कभी-कभार ही एक हजार से लेकर दस हजार रुपये तक ही मिल पा रहे हैं।

बैंक के सीमित समय तक खुलने और धन निकासी में हो रही परेशानी के कारण खाताधारकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बैंक में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती कर नियमित रूप से शाखा खोलने की मांग की है, ताकि खाताधारकों को राहत मिल सके।

Tags