श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में सादर आमंत्रण
Cordially invited to the Shri Ganesh Chaturthi Festival.
Sat, 12 Sep 2026
भगवान श्री गणेश जी की कृपा एवं आशीर्वाद से 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर आप सपरिवार महोत्सव में पधारकर प्रतिदिन सायं 8:00 बजे होने वाली आरती में सम्मिलित होकर बप्पा का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए गौरव का विषय होगी।
विशेष आकर्षण
🌺 17 सितम्बर, सायं 8:00 बजे
सुप्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री जी के साथ भगवान श्री गणेश जी की आरती करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा।
महोत्सव का समापन 20 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
आप सादर आमंत्रित हैं।
🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏
उमेश कुमार पाटील
संस्थापक अध्यक्ष, मराठी समाज उत्तर
एवं संयोजक, श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक
