कस्टमर डे 2026: ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की संस्कृति को और मजबूत कर रहा एयरटेल
लखनऊ, 12 मार्च 2026। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने गुरुवार को ‘कस्टमर डे 2026’ मनाया। यह संगठन के भीतर चलाया गया एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की समस्याओं को समझना और उनके अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है।
इस पहल के तहत एयरटेल के करीब 20 हजार कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर सीधे फील्ड में काम किया। इनमें नेतृत्व टीम के सदस्य, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने फ्रंटलाइन टीमों के साथ मिलकर कार्य किया, फील्ड इंजीनियरों के साथ उनके कामकाज को करीब से देखा, घरों और दुकानों का दौरा किया तथा रिटेल और सर्विस सेंटरों पर ग्राहकों से सीधे बातचीत की।
कंपनी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों की प्रमुख समस्याओं को बिना किसी फिल्टर के समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है। एयरटेल के लिए कस्टमर डे आत्ममंथन का भी अवसर है, जब संगठन यह मूल्यांकन करता है कि ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं कैसे प्रदान की जा सकती हैं।
इस अवसर पर शाश्वत शर्मा ने कहा, “कस्टमर डे हमें हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है कि हम ग्राहकों की बात ध्यान से सुनें, खुद को लगातार बेहतर बनाने की चुनौती स्वीकार करें और तेजी से कार्रवाई करें। इससे ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने, सेवाओं को सरल बनाने और हर दिन लाखों ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।”
