CWG 2026 Boxing Gold Medals: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का डंका! प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने रिंग में दागे स्वर्ण पदक
Commonwealth Games 2026 Boxing Results: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। महिला बॉक्सिंग स्पर्धा में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भारवर्ग के फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दो बैक-टू-बैक गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) डाल दिए। इन दो स्वर्णिम सफलताओं के साथ ही भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में रचा इतिहास
भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में मात दी। प्रीति ने फाइनल मैच के तीनों राउंड्स में कनाडाई बॉक्सर को पूरी तरह से पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। प्रीति ने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टर फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
🥊🇮🇳 Golden Punch. Golden Glory. 🥇
— Sonal Goel IAS 🇮🇳 (@sonalgoelias) August 1, 2026
Heartiest congratulations to Ms Preeti Pawar on winning the Gold Medal in the Women’s 54 kg Boxing event at the Commonwealth Games 2026, Glasgow! 👏🏻🇮🇳
With a dominant unanimous-decision victory in the final, Preeti Pawar secured India’s first… pic.twitter.com/ydSNTBBV8s
जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में 5-0 से जीता स्वर्ण
महिलाओं के 57 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज मिकेला वॉल्श को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले (Unanimous Decision) से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।मैच का पहला राउंड काफी कड़ा रहा, जिसे जैस्मिन ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीता। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड में जैस्मिन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पांचों जजों से पूरे 10-10 अंक हासिल किए और एकतरफा अंदाज में स्वर्ण पदक जीता।
CWG 2026 मेडल टैली में 6वें स्थान पर पहुँचा भारत
मुक्केबाजी में मिले इन दो स्वर्ण पदकों के बाद ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है:
-
भारत की कुल मेडल संख्या: 25 पदक (7 गोल्ड, 10 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज)
-
पदक तालिका में स्थान: भारत 6वें पायदान पर पहुँच गया है।
-
शीर्ष पर कौन: ऑस्ट्रेलिया 132 पदकों के साथ मेडल टैली में पहले स्थान पर कायम है।
प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के इस शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी के बढ़ते वर्चस्व पर मुहर लगा दी है।
